जनेश्वर भवन में पुष्करणा महिला स्वरोजगार मेला, पूर्व मंत्री डॉ. कल्ला ने किया अवलोकन

“स्वावलंबी महिलाएं बनेंगी विकसित भारत की नींव”, 16 स्टॉल लगे

बीकानेर। जनेश्वर भवन में आयोजित पुष्करणा महिला स्वरोजगार मेले का पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मेलों से महिलाएं स्वावलंबी बनती हैं और जब महिलाएं स्वावलंबी होंगी तो भारत विकसित होगा तथा पूरे देश में महिला सशक्तीकरण मजबूत होगा। मेले का आयोजन नंदिनी व्यास, टीना व्यास, दिव्या व्यास और मनीषा व्यास ने मिलकर किया, जिसमें 16 स्टॉल लगाए गए हैं। डॉ. कल्ला ने आयोजकों और प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में सभी वार्डों में इस तरह के रोजगार मेले लगाए जाने चाहिए। मेले के आयोजन में वार्ड पार्षद सरिता व्यास का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *